राजेंद्र भवन में कांग्रेस का मिलन समारोह का आयोजन

हेडिंग- सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिलएलडीजीए- 9 कार्यक्रम में मौजूद लोग.लोहरदगा. कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मिलन समारोह में सायरा बानों ने सैकड़ों नगर समर्थकों के साथ आजसू पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा. मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष […]

हेडिंग- सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिलएलडीजीए- 9 कार्यक्रम में मौजूद लोग.लोहरदगा. कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मिलन समारोह में सायरा बानों ने सैकड़ों नगर समर्थकों के साथ आजसू पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा. मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि आये दिन जिस प्रकार से दूसरे पार्टी के लोग कांग्रेस पार्टी मंे शामिल हो रहे हैं. इससे पता चलता है कि उनके नेता अपना दायित्व का निर्वहन नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि 14 वर्षों से झारखंड की सत्ता में रहकर जो लोग सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है, उन्हें जनता जवाब देगी. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान किया. मौके पर साबिर खान ने कहा कि श्री भगत की कार्य करने की क्षमता, व्यवहार कुशलता से सभी वाकिफ है. उसी का नतीजा है कि लोग कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त कर रहे हैं. नगर क्षेत्र से 30 महिला मंडल के सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर हारुण रशीद, मोहन दुबे, साजीद अहमद चंगू, परवेज सिददकी, वारिस, सिकंदर अंसारी, इब्राहिम, कल्लू वसीम कुरैशी, कुणाल अभिषेक, संजय सिंह, रेहान, शामूल, रिजवाना बानो, गुलनाज सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >