एल... भक्ति भाव से मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा

कायस्थ जाति के लोगों ने अपने घरों में की भगवान चित्रगुप्त की पूजा एलडीजीए- 2 भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते लोग.लोहरदगा. जिले में चित्रगुप्त पूजा भक्ति भाव के साथ मनायी गयी. मौके पर कायस्थ जाति के लोगों ने अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की. संजय गांधी पथ में मनोज सिन्हा के […]

कायस्थ जाति के लोगों ने अपने घरों में की भगवान चित्रगुप्त की पूजा एलडीजीए- 2 भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते लोग.लोहरदगा. जिले में चित्रगुप्त पूजा भक्ति भाव के साथ मनायी गयी. मौके पर कायस्थ जाति के लोगों ने अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की. संजय गांधी पथ में मनोज सिन्हा के घर में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया, जहां पंडित वंशीधर मिश्र ने पूजा अर्चना करायी. इस मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, अमित सिन्हा, कशीस सिन्हा, क्षितिज सिन्हा, तन्मय सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे. इधर पावरगंज हरिजन स्कूल में कायस्थ समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी. मौके पर संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्री कृष्णा प्रसाद, विकेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, कुमार चंद्रशेखर सहित आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >