:: समाज को मजबूती दें

लोहरदगा. आदिवासी लोहरा समाज की बैठक समाहरणालय प्रांगण में जिलाध्यक्ष दशरथ लोहरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोहरा समाज की संगठनात्मक मजबूती एवं जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति क ो सशक्त करने के संबंध में चर्चा की गयी. सुरेश लोहरा ने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग को आगे आना होगा. […]

लोहरदगा. आदिवासी लोहरा समाज की बैठक समाहरणालय प्रांगण में जिलाध्यक्ष दशरथ लोहरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोहरा समाज की संगठनात्मक मजबूती एवं जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति क ो सशक्त करने के संबंध में चर्चा की गयी. सुरेश लोहरा ने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग को आगे आना होगा. समाज के लिए समय देना होगा. साथ ही साथ शिक्षा पर जोर देना होगा. खुदी लोहरा ने कहा कि नये चेहरे भी आने चाहिए. समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए. किशुन लोहरा ने कहा कि हम पंचायत वार बैठक कर समीक्षा करेंगे. मौके पर धनेश लोहरा, कृष्णा लोहरा, सुरेश लोहरा, खुदी लोहरा, दशरथ लोहरा, किशुन लोहरा, शनिचरीया देवी, प्रदीप लोहरा, राधेश्याम लोहरा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >