बिजली चोरी के खिलाफ चलाया गया अभियानलोहरदगा. बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस अभियान के तहत बिजली चोरी करते 11 व्यक्ति पाये गये. जिनके खिलाफ लोहरदगा थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया. अभियान का नेतृत्व बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनुप प्रसाद, सुशील भगत एवं कनीय अभियंता नरेंद्र मिंज ने िकिया. छापामारी के तहत कोर्ट कम्पाउंड लोहरदगा निवासी सुमन पांडेय व दयाल लकड़ा के घर हुकिंग से बिजली का उपयोग हो रहा था. उस पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. रघुनंदन साहू व इबरार आलम मीटर से बाईपास बिजली जला रहे थे. इनके उपर भी छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी तरह डीसी ऑफिस परिसर में स्थित दुकान में एस राय के द्वारा हुकिंग कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. उनके उपर बारह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. रेलवे ब्रिज के पास रवि उरांव को छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. पावरगंंज सूर्या क्लिनिक के पास राजेश रंजन वर्मा हुकिंग कर बिजली जलायी जा रही थी इनके उपर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. न्यू रोड में रसिद खान के घर 31 हजार 131 रुपये बिजली बिल बकाया था और इनका लाइन कटा था इसके बावजूद ये अवैध रुप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. इनके उपर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. सुनिल कुमार बुधन सिंह लेन निवासी व गुदरी बाजार निवासी नवल कुमार चौधरी के घर हुकिंग पाया गया. इनके उपर छह हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. पावरगंज निवासी राकेश खत्री अवैध हुकिंग करते पाये गये. इनके उपर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. सहायक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ ये अभियान अभी लगातार जारी रहेगा.
बिजली चोरी में 11 लोगों पर जुर्माना
बिजली चोरी के खिलाफ चलाया गया अभियानलोहरदगा. बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस अभियान के तहत बिजली चोरी करते 11 व्यक्ति पाये गये. जिनके खिलाफ लोहरदगा थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया. अभियान का नेतृत्व बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनुप प्रसाद, सुशील भगत एवं कनीय अभियंता नरेंद्र मिंज ने िकिया. […]
