झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार: अशरफी

लोहरदगा. मुसलिम राष्ट्रीय मंच की बैठक सदर प्रखंड के कुजरा गांव में जिला संयोजक डॉ मजीद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एमआरएम को मजबूत करने पर बल दिया गया. मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोरचा के नेता एमडी जियाउल हक अशरफी ने कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा में चुनावी परिणाम भाजपा के हक में होगा. एमआरएम […]

लोहरदगा. मुसलिम राष्ट्रीय मंच की बैठक सदर प्रखंड के कुजरा गांव में जिला संयोजक डॉ मजीद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एमआरएम को मजबूत करने पर बल दिया गया. मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोरचा के नेता एमडी जियाउल हक अशरफी ने कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा में चुनावी परिणाम भाजपा के हक में होगा. एमआरएम राज्य में राष्ट्रहित में भाजपा के लिए काम करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी. मौके पर जहांगीर कुरैशी, फरहत अंसारी, अब्दुल अंसारी, जवाहरत अंसारी, असलम अंसारी, नूर मोहमद, नाजीर अंसारी, मोख्तार अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >