तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा

भंडरा(लोहरदगा). योजना वर्ष 2015-16 का मनरेगा वार्षिक कार्य योजना व श्रम बजट का निर्माण प्रखंड कार्यक्रम समूह व ब्लॉक रिसोर्स टीम के सहयोग से किया जायेगा. प्रखंड कार्यक्रम समूह ब्लॉक रिसोर्स समूह का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड परिसर में नोडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, एपीओ संगीता तिर्की एवं प्रशांत कुमार झा द्वारा दिया जायेगा. बीडीओ अजय […]

भंडरा(लोहरदगा). योजना वर्ष 2015-16 का मनरेगा वार्षिक कार्य योजना व श्रम बजट का निर्माण प्रखंड कार्यक्रम समूह व ब्लॉक रिसोर्स टीम के सहयोग से किया जायेगा. प्रखंड कार्यक्रम समूह ब्लॉक रिसोर्स समूह का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड परिसर में नोडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, एपीओ संगीता तिर्की एवं प्रशांत कुमार झा द्वारा दिया जायेगा. बीडीओ अजय भगत ने प्रशिक्षण में कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला के तहत बीपीटी व बीआरटी को सैद्वांतिक के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. बीपीटी व बीआरटी जितनी अच्छी प्रशिक्षण लेंगे प्रखंड का वार्षिक कार्य योजना व श्रम बजट उतनी ही अच्छी होगी. बीपीटी का चयन मनरेगा मंे काम करने वाले मजदूरों के बीच से की गयी है. यह टीम घर-घर व गांव में घूम कर व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक योजनाओं का चयन करेंगे. इसके तहत सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र व मौसमी मानचित्र भी बनाया जायेगा. बीआरटी में प्रखंड के सभी विभागों के विभागीय पदाधिकारियों को रखा गया है. प्रशिक्षण मंे बीपीओ मतिउल्लाह परवेज,सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >