भंडरा(लोहरदगा) : ऐतिहासिक धोबाली जतरा धोबाली मंगलवार को संपन्न हुआ. जतरा में पारंपरिक आदिवासी खोड़हा नृत्य व कुड़ख आरकेस्ट्रा का आयोजन समिति द्वारा की गयी थी.
आयोजन समिति के संयोजक बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि ऐतिहासिक जतरा के माध्यम से आदिवासी रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति, भाषा, खोड़हा को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है. जतरा के मुख्य अतिथि विजय घोष धर्म जागरण मंच झारखंड प्रदेश, जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव, राजकुमार वर्मा, अनिल उरांव, अमर भगत आदि के द्वारा लोगों को संबोधित किया गया.
