चोरी गया कंप्यूटर सेट बरामद

भंडरा- लोहरदगा:भंडरा प्रखंड परिसर स्थित प्रज्ञा केंद्र से दो अगस्त को चोरी हुआ कम्प्यूटर सेट भंडरा पुलिस ने बरामद कर लिया है.साथ में चोर भी गिरफ्तार किये गये हैं. कम्प्यूटर सेट की चोरी भौंरो गांव निवासी संतोष प्रजापति पिता रामजतन प्रजापति ने किया था. कम्प्यूटर सेट का उपयोग संतोष अपने घर में कर रहा था. […]

भंडरा- लोहरदगा:भंडरा प्रखंड परिसर स्थित प्रज्ञा केंद्र से दो अगस्त को चोरी हुआ कम्प्यूटर सेट भंडरा पुलिस ने बरामद कर लिया है.साथ में चोर भी गिरफ्तार किये गये हैं. कम्प्यूटर सेट की चोरी भौंरो गांव निवासी संतोष प्रजापति पिता रामजतन प्रजापति ने किया था.

कम्प्यूटर सेट का उपयोग संतोष अपने घर में कर रहा था. भंडरा थाना प्रभारी खंतर हरिजन को सूचना मिली थी कि संतोष प्रजापति चोरी का कम्प्यूटर सेट अपने घर में रख कर प्रयोग कर रहा है. पुलिस ने छापेमारी कर कम्प्यूटर सेट के साथ संतोष को गिरफ्तार कर लिया.

भंडरा थाना कांड संख्या 52/2014 में संतोष को 379, 411 का अभियुक्त बना कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के समक्ष संतोष ने बताया कि कम्प्यूटर सेट की चोरी वह बदले की भावना से और अकेले किया है. वह किसी काम से प्रज्ञा केंद्र गया था तो उससे अधिक पैसा लिया गया था एवं पांच रुपया कम रहने के कारण उसका काम नहीं किया गया था. वह किसी दूसरे व्यक्ति से पांच रुपया लेकर प्रज्ञा केंद्र में दिया तब उसका काम किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >