रिमझिम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

लोहरदगा : दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गयी इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. हल्की बूंदा-बांदी तथा तेज हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली. लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान लोग पानी पड़ने से काफी राहत महसूस किये. रिमझिम वर्षा के […]

लोहरदगा : दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गयी इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. हल्की बूंदा-बांदी तथा तेज हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली.

लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान लोग पानी पड़ने से काफी राहत महसूस किये. रिमझिम वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया. इस बारिश से खेतों में लगे फसलों को लाभ हुआ है. किसानों का कहना है कि इस वर्षा के बाद रोजाना पटवन कर रहे फसलों को पटवन की जरूरत लगभग एक सप्ताह तक नहीं है. हल्की वर्षा के बाद तापमान में भी कमी आयी है. वहीं जलस्तर भी बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >