भूमि संबंधी त्रुटियों को दूर करने तक कंपनी के किसी कार्य में नहीं करेंगे सहयोग

भूमि संबंधी त्रुटियों को दूर करने तक कंपनी के किसी कार्य में नहीं करेंगे सहयोग

चंदवा़ बारी पंचायत सचिवालय में रविवार को बनहरदी कोल परियोजना से विस्थापित होनेवाले रैयतों की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रोबेन उरांव ने की. संचालन लाल जन्मजय नाथ शाहदेव व बेलाल अहमद कर रहे थे. ग्रामीणों को बताया गया कि जमीन संबंधी त्रुटि को लेकर अंचलाधिकारी से मुलाकात की गयी है. अधिकारी ने रैयतों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है, समाधान का आश्वासन भी दिया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विस्थापित होने वाले रैयतों की भूमि संबंधी त्रुटियों की सूची तैयार की जायेगी. साथ ही प्रत्येक रैयत का पारिवारिक विवरण भी जमा किया जायेगा. बैठक में यह भी तय किया गया कि जब तक विस्थापित होनेवाले रैयतों की जमीन संबंधी गड़बड़ियों का सुधार नहीं होगा, तब तक कंपनी के किसी भी कार्य में ग्रामीण सहयोग नहीं करेंगे. रैयतों ने उपायुक्त से इस दिशा में सार्थक पहल करने की अपील की है. बैठक में हाजी हाशिम, हाजी समीद, अहमद अंसारी, महेश मोची, अरुण राम, सुरेश उरांव, राजू उरांव, रमेश उरांव, तेतर मोची, अयूब अंसारी, नेजाम मियां, सेराज अंसारी, गजेंद्र राम, संतोष राम, जितेंद्र उरांव, हनीफ मियां, सादिक मियां, जगलाल उरांव, संदीप घासी, मुंगेश उरांव, बशीर अंसारी, धनलाल उरांव, दिलीप उरांव, कंदरू राम, सूरज उरांव, सबिता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >