सरना स्थल की जमीन बिक्री पर ग्रामीणों में आक्रोश

सरना स्थल की जमीन बिक्री पर ग्रामीणों में आक्रोश

बरवाडीह़ प्रखंड के छिपादोहर बैगा टोला में वर्षों से चली आ रही सरना स्थल की जमीन को जमीन माफिया द्वारा खरीदे जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. ग्रामीणों ने छिपादोहर थाना में आवेदन देकर इस बिक्री को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर हमला बताते हुए रोकने की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, गांव के स्व पांडु सिंह को सरना स्थल की 17 डिसमिल जमीन की देखरेख और खेती करने के लिए दान दिया गया था. इसी जमीन पर सरना पूजा सहित विभिन्न धार्मिक और पारंपरिक पर्व मनाये जाते हैं. हाल ही में स्व पांडु सिंह के पुत्र करम सिंह ने यह जमीन संगम प्रसाद नामक व्यक्ति को बेच दी. जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली, वे आक्रोशित हो गये और गांव में आपात बैठक बुलायी गयी. पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सरना स्थल केवल पूजा का स्थान नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिक पहचान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है. मामले की जांच और विवाद का समाधान करने के लिए 20 सितंबर को दोनों पक्षों को थाना परिसर में बुलाया गया है. इस मौके पर छिपादोहर के ग्राम प्रधान मनदीप सिंह, बैगा नंदकेश्वर परहिया, चमरू सिंह, मदन सिंह, बीरेंद्र सिंह, उमेश राम, विजय राम, सुमन देवी, साहेब सिंह, जय मंगल सिंह, प्यारी सिंह और चरकू सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >