सड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्र घायल

सड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्र घायल

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के छिपादोहर-केड़ मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार दोनों छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद अपने रिश्तेदार के यहां केड़ जा रहे थे. इसी बीच शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घायल छात्रों की पहचान संदीप सिंह पिता बाबूलाल सिंह लात बरखेता और कुलदीप उरांव पिता बेनेदिक उरांव के रूप में हुई है. दोनों छात्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय छिपादोहर में अध्ययनरत हैं. पुलिस ने पिकअप वाहन और बाइक को जब्त कर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >