उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

लातेहार. जिला खेल कार्यालय द्वारा संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के बालक व बालिका खिलाड़ियों द्वारा वर्ष 2025 में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि लातेहार जिले की खेल प्रतिभाएं राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं. जिला प्रशासन इनके सर्वांगीण विकास और बेहतर प्रशिक्षण की दिशा में हर संभव सहयोग करेगा. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अमित उरांव, जयदीप उरांव, अनुष्का कुमारी, आभा कुमारी, रजनी कुमारी, ईशा कुमारी व विशाल उरांव शामिल है. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >