बरवाडीह.गढ़वाटांड थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आयी. 15 वर्षीय एक किशोरी बुधवार दोपहर से लापता थी. गुरुवार सुबह पिता को उसके मोबाइल से कॉल मिला, जिसमें उसने बताया कि वह बेंदी में है. कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि वह महुआ के पेड़ से लटकी हुई है और सांसें चल रही हैं. ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर थी और परिजनों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि किशोरी एक युवक से प्रेम प्रसंग था. पिता ने पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है.
युवती का शव महुआ के पेड़ से बरामद
युवती का शव महुआ के पेड़ से बरामद
