प्रतिनिधि, चंदवा लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता शनिवार को चंदवा थाना पहुंचे. यहां पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया. एसडीपीओ ने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने सभी मामलों का समय पर अनुसंधान कर निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई. एसडीपीओ ने अधिकारियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सुझाव लिए और पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत करने पर जोर दिया. कहा कि बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा. अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और अपराध को जड़ से खत्म करना ही मुख्य उद्देश्य है. साथ ही यह भी कहा कि दोषी बचना नहीं चाहिए और निर्दोष फंसना नहीं चाहिए. मौके पर पुअनि अजीत कुमार, संतदेव यादव, पवन कुमार, राकेश महतो, पूरण सिंह, ललन सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
एसडीपीओ ने किया लंबित मामलों की समीक्षा, दिये कई निर्देश
एसडीपीओ ने किया लंबित मामलों की समीक्षा, दिये कई निर्देश
