लातेहार. झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लातेहार जिला में इस वर्ष टॉप 10 में 8 बालिकाओ ने अपना स्थान बनाया है. जिला मुख्यालय में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा रूपाली राज पिता राकेश कुमार व माता ममता देवी ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. जबकि दुर्गा प्रसाद व ममता देवी की पुत्री रोशनी गुप्ता एसवीएम ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, मो नसीम अंसारी व रिजवाना बेगम की पुत्री तराना परवीण प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासंग चंदवा ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, आयुष राज आरके हाई स्कूल बालुमाथ व पवन गंझु अपग्रेड हाई स्कूल टोटीहेसला ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर चौथा, अभिषेक कुमार एसवीएम ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर पांचवा, सोनाक्षी वेगेश्वरी अपग्रेड हाई स्कूल लाधुप चंदवा व सक्षम कुमार अपग्रेड हाई स्कूल फुलसु बारियातु व खुशी कुमार एसवीएम ने 95 प्रतिशत अंक लाकर छठा, सुधा कुमारी प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल बालुमाथ ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर सातवां, रागिनी कुमारी एसवीएम ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर आठवां, आयुष कुमार आरके हाई स्कूल बालुमाथ व कंचन कुमारी अपग्रेड हाई स्कूल टोटी हेसला ने 93.8 प्रतिशत अंक लाकर नौवां तथा आदित्य गुप्ता प्रोजेक्ट हाई स्कूल बारियातु ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है.
97.6 प्रतिशत अंक लाकर रूपाली राज बनी लातेहार जिला टॉपर
97.6 प्रतिशत अंक लाकर रूपाली राज बनी लातेहार जिला टॉपर
