बारियातू़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गाबाड़ी परिसर में विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. आरएसएस के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया. पथ संचलन श्रीराम मंदिर परिसर से शुरू हुआ. यह एनएच होते दुर्गा बाड़ी परिसर पहुंचा. यहां स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया. इस दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थे. संचलन के दौरान माताएं-बहने स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रही थी. यह अद्भुत नजारा था. पलामू विभाग संचालक जानकी नंदन राणा, मुख्य अतिथि धनंजय कश्यप, सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद, किशोर प्रसाद, खंड कार्यवाह सोनू कुमार द्वारा पंडित जनार्दन पांडेय ने पूजन संपन्न कराया. मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने कहा कि हम संघ शताब्दी वर्ष मना रहे है. यह हमारे लिये गर्व का क्षण है. 1925 में विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी. संघ पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज को जागृत व जागरूक कर रहा है. मौके पर रमेश प्रसाद, झूलन प्रसाद, बिनोद मिश्रा, प्रधानाचार्य जितेंद्र राम, नंदकिशोर सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, नीतिश कुमार, राजन कुमार, ब्रज किशोर प्रसाद, राजेश प्रसाद, सचिन राज, शौर्य राज, सिद्धार्थ राज, अनमोल कुमार, प्रीतम कुमार सिंह, वीणा देवी, कांति देवी, पूजा देवी, आल्का देवी समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
