चंदवा. तिलैयाटांड़ मुहल्ला स्थित मदरसा खैरूल-उलूम परिसर में बुधवार की देर शाम जलसा-ए-इसलाह व सालाना तालीमी मुजाहिरा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मदरसा के संचालक मौलाना रिजवान दानिश नदवी व संचालन मौलाना अबुबकर कर रहे थे. कार्यक्रम की शुरुआत कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुई. मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल हकीम नदवी ने कहा कि कुरान दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है. कुरान के पढ़ने व पढ़ानेवाले खुशनसीब हैं. यह हमें सच्चाई की राह पर चलने की सीख देता है. कार्यक्रम को मुफ्ती अनवर कासमी, मौलाना इकरामुल हक एनी, मौलाना नसीम अनवर नदवी, मौलाना आजम नदवी, मौलाना आसिफ इकबाल नदवी, मौलाना जियाउर्रहमान नदवी आदि ने भी संबोधित किया. शायर कैफी आजमी (हजारीबाग) ने एक से एक नात से महफिल में चार चांद लगा दिये. मदरसा में शिक्षा ग्रहण रहे छात्रों के बीच प्रतियोगिता हुई. बेहतर करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में जुनैद अनवर, ताबिश अलाम, हाफिज एहसान, मौलाना अतीकुर्रहमान, हाजी तौफीक, डॉ शम्स रजा आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में नाजिम मौलाना रिजवान दानिश नदवी, मौलाना इरफान, मौलाना सलमान, मौलाना इजहार कासमी, मौलाना जफर इकबाल मजाहिरी,हाफिज दानिश व मदरसा के बच्चों का सराहनीय योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
