लातेहार. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के आलोक में लातेहार जिला के सभी दोनो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड सूची का प्रकाशन किया गया. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने जिला मुख्यालय के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ के द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशन की जांच की. उन्होंने सभी बीएलओ को मतदाताओं की सहायता करने के लिए कई निर्देश दिये हैं. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार और महुआडांड ने भी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.
अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का हुआ प्रकाशन
अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का हुआ प्रकाशन
