मजदूर का बेटा पवन बना प्रखंड टॉपर, प्रखंड के चार टॉपर जिला टॉप टेन में शामिल

मजदूर का बेटा पवन बना प्रखंड टॉपर, प्रखंड के चार टॉपर जिला टॉप टेन में शामिल

बारियातू. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा गुरुवार को जारी मैट्रिक की परीक्षा में बारियातू प्रखंड के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोंटी हेसला के छात्र पवन कुमार (पिता रंजीत गंझू) ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. पवन के पिता मजदूरी करते है. पवन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों को दिया. पवन ने बताया कि वे इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते है. पवन को जिला टॉप टेन में चौथा स्थान मिला है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुलसू के छात्र सक्षम कुमार पिता सुधीर कुमार सिंह 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेकेंड टॉपर बने है. उनके पिता सुधीर कुमार सिंह पेशे से किसान है. सक्षम को भी जिला टॉप टेन में छठवां स्थान मिला है. प्रखंड में तीसरे टॉपर उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोंटी-हेसला की छात्रा कंचन कुमारी पिता शंकर गंझू रही है. उसे 93.8 प्रतिशत अंक मिले है. वही प्रखंड में चौथे स्थान पर परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र आदित्य कुमार गुप्ता पिता स्व. ओम प्रकाश गुप्ता रहे है. उसे 93.4 प्रतिशत अंक मिले है. कंचन कुमारी जिला टॉप टेन में नौवें स्थान पर आदित्य गुप्ता दसवें स्थान पर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >