मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

प्रखंड क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम में एक वृद्ध सुकरा उरांव (55 वर्ष) पिता स्व जौरा उराँव (ग्राम टोटी-हेसला, बारियातु) के साथ मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की थी.

परिजनों ने किया एनएच जाम फोटो : 19 चांद 12 : सड़क जाम करते लोग. प्रतिनिधि बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम में एक वृद्ध सुकरा उरांव (55 वर्ष) पिता स्व जौरा उराँव (ग्राम टोटी-हेसला, बारियातु) के साथ मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की थी. इसमें सुकरा गंभीर रूप से घायल हो गया था. रिम्स में इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी. जिसके विरोध में कई महिला पुरुष ने शव के साथ बुधवार की देर शाम रांची-चतरा मुख्य पथ थाना के समीप शाम 6:30 से जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने बहनोई के घर ब्रह्मणी गए हुए थे. वहां से वापसी के क्रम में गेरेन्जा ग्राम के पास कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा जहां उनके साथ मारपीट की. उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़ दिया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने मामले को लेकर बालूमाथ थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. जाम की सूचना के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >