विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
By SHAILESH AMBASHTHA | Updated at :
गारू. विधायक मनोज यादव के प्रखंड प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी (35) की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. उक्त घटना शुक्रवार की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार रिंकी देवी किसी काम से जंगल गयी थी. देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद श्री यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शनिवार की सुबह ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया. इसके बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरे से जंगल में महिला की खोजबीन की. श्री यादव के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में महिला का शव बरामद किया गया. महिला के सिर पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था. मौके पर महुआडांड़ एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने महिला की हत्या से जुड़ी किसी प्रकार का कोई भी सुराग नहीं मिलने पर खोजी कुत्ते की मदद ली. पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. चंदवा प्रखंड के रूद गांव में जतरा मेला आज
लातेहार. जिले के चंदवा प्रखंड के रूद गांव में सप्तमी के अवसर पर जतरा मेला का आयोजन किया गया है. आश्विन शुक्ल सप्तमी तिथि को रूद गांव में हर वर्ष स्थानीय समिति के तत्वावधान में जतरा मेला का आयोजन किया जाता है. आयोजन समिति के लोगो ने जतरा मेला में ग्रामीणों से शामिल होने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है