जनता दरबार में सीओ पर भड़के विधायक, कहा, आप गवर्नर हैं क्या...

जनता दरबार में सीओ पर भड़के विधायक, कहा, आप गवर्नर हैं क्या...

बालूमाथ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को विधायक प्रकाश राम द्वारा आयोजित जनता दरबार में जमीन म्यूटेशन और भूमि विवाद के मामलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ. अंचल कार्यालय की कार्यशैली और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर विधायक ने अंचलाधिकारी (सीओ) बालेश्वर राम को जमकर फटकार लगायी. विधायक ने कड़े लहजे में सीओ से कहा, आप गवर्नर हैं क्या, आप डीसी से भी उपर हैं क्या. विधायक ने कहा कि जनता दरबार में भूमि संबंधित कई शिकायतें आ रही है, समाधान नहीं हो रहा. स्पष्ट कहा कि बहुत मनमानी हो रही है. आप जल्द बालूमाथ छोड़ दीजिये, वरना कार्यालय में घुसने नहीं दिया जायेगा.

फर्जी म्यूटेशन का खुला मामला : जनता दरबार में दिवाकर नगर निवासी लुरकी देवी पति स्व बंधन मिस्त्री ने आरोप लगाया कि उसकी पांच डिसमिल जमीन को गलत तरीके से 24 डिसमिल दिखाकर मोतिउर रहमान के नाम दर्ज कर रसीद काट दी गयी है. पूर्व में आवेदन देने के बावजूद अंचल कार्यालय ने जानबूझकर यह म्यूटेशन किया. इसके अलावा बालू निवासी सोमनाथ गंझू ने पंजी-टू में छेड़छाड़ कर जमीन दूसरे के नाम जमाबंदी करने का आरोप लगाया. गणेशपुर पंचायत में बगैर ग्रामसभा के ही बड़े पैमाने पर जमीन दूसरे नाम से जमाबंदी किये जाने की शिकायत सामने आयी. विधायक ने तत्काल लातेहार उपायुक्त को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

तार नहीं हटाने पर जेइ को फटकार लगायी :

इस दौरान विधायक ने विद्युत विभाग के जेइ विकास कुमार महतो को उमवि लक्ष्मीपुर के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार नहीं हटाने को लेकर फटकार लगायी और उसे जल्द हटाने का निर्देश दिया. जनता दरबार में स्वास्थ्य, पेयजल और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कई आवेदन मिले़ सभी आवेदन को जांच के बाद निष्पादन का निर्देश विधायक ने दिया. मौके पर बीडीओ सोमा उरांव, कृष्णा यादव, संजय यादव, संजीव सिन्हा, अखिलेश गुप्ता, रामदेव साव, सुनील पांडेय, दिवाकर प्रसाद, अशोक साव, राजेंद्र चावल, विनोद साव, थाना प्रभारी अमित कुमार, विजय यादव, हिमांशु मोहन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >