लातेहार. धनतेरस को लेकर जिले के बाजार पूरी तरह सज कर तैयार है. इस धनतेरस मे मोटरसाइकिल की खरीदारी करने के लिए लोग पहले से ही अपनी बुकिंग करा चुके है. जिले मे हीरो, होंडा, टीवीएस समेत कई गाडियो के शो रूम है. जिसमे अब तक 150 मोटरसाइकिल की बिक्री के लिए लोग बुकिंग करा चुके है. जिला मुख्यालय के हीरो शो रूम मे 45, उषा होंडा शो रूम मे 25 तथा टीवीएस शो रूम मे 30 वाहनो की बुकिंग हो चुकी है. इसके अलावा महुआडांड, बरवाडीह और मनिका मे भी लोग एडवांस बुकिंग करा चुके है. वही शुभम सोनी ने बताया कि धनतेरस मे चांदी के सिक्के अधिक बिक्री होती है. इसलिए लोग दुकान में आकर इसे खरीदते हैं. बर्तन समेत इलेक्ट्रानिक्स की दुकनों में खरीदारी करने को लेकर लोगों की भीड़ रही. हालांकि शनिवार को धनतेरस पड़ने के कारण भी कई लोग शुक्रवार को ही अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे है. सभी दुकानों मे धनतेरस को लेकर अलग-अलग ऑफर है. जिसका लाभ उठाने के लिए लोग खरीदारी कर रहे है. वैसे ऑनलाइन खरीदारी के ंकारण भी बाजार अधिक रौनक नहीं है. लोग ऑनलाइन खरीदारी कर अधिक लाभ उठाना चाहते है. मोबाइल, वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज और एसी की खरीदारी में अधिक छूट की बात कही जा रही है. बाजार में रोशनी के लिए चाइनीज लाइट की खरीदारी कर रहे है. बावजूद दीये की बिक्री कम नहीं है. महंगाई का असर बाजार पर है. इस वर्ष बड़ा दीया 150 रुपये सैकड़ा तथा छोटा दीया 200 रुपये सैकड़ा की दर से उपलब्ध है. बलराम प्रजापति कहते है कि इलेक्ट्रानिक्स लाइट के कारण मिट्टी के दीये की मांग आशिंक रूप से कम है. लेकिन परपंरा के अनुसार सभी लोग अपने-अपने घरो मे मिट्टी का दीये जलाते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
