सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर दिये कई निर्देश

सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर दिये कई निर्देश

लातेहार ़ दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने काली मंदिर, वैष्णव दुर्गा पंडाल, सार्वजनिक दुर्गा पंडाल अंबाकोठी, नवरंग चौक, शहीद चौक और करकट दुर्गा पंडाल का भ्रमण कर सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन की जानकारी ली. डीसी ने एसडीओ अजय कुमार रजक को नवरंग चौक पंडाल द्वारा सड़क अवरुद्ध करने के मामले में संबंधित समिति को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. शहीद चौक स्टेशन में साप्ताहिक हाट पूजा विसर्जन के दिन पड़ने के कारण उसे शुक्रवार को कराने का निर्देश दिया़ ताकि विसर्जन के दिन भीड़ और यातायात प्रबंधन में कोई समस्या न हो. किसी भी विपरीत परिस्थिति में पंडाल समितियों को जिला नियंत्रण कक्ष और थाना से संपर्क करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने पॉल्यूशन मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये. वाहनों का परिचालन नक्शा जारी : यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किये हैं. डीसी और एसपी के संयुक्त आदेश पर भारी वाहनों का प्रवेश 28 सितंबर अपराह्न तीन बजे से रात 11 बजे तक, 29 सितंबर से एक अक्तूबर सुबह छह बजे से 12 बजे व दोपहर एक से रात 11 बजे तक और मूर्ति विसर्जन के दिन दो व तीन अक्बतूर दोपहर एक बजे से विसर्जन तक प्रतिबंधित रहेगा. शहरी क्षेत्र के लिए वाहनों का परिचालन नक्शा भी जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >