27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: लातेहार में गांव की सरकार का जानिए हाल, अंतिम चरण में तैयारी

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है. जल्द ही पंचायत चुनाव की तारीख का एलान हो सकता है. लातेहार जिले में भी गांव की सरकार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गयी है. जिले में 15 जिला परिषद और 115 मुखिया पद के लिए चुनाव होना है.

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: पंचायत चुनाव की तैयारी लातेहार जिले में प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गयी है. जिले में पहले 9 प्रखंड था, लेकिन इस साल गारू प्रखंड से हटाकर सरयू को नया प्रखंड बनाया गया है. इस तरह से जिले में प्रखंड की कुल 10 हो गयी है. जिले में 15 जिला परिषद और 115 मुखिया पद के लिए चुनाव होगा. इसके साथ ही जिले में कुल 1678 पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा चुनावी मैदान में आने को आतुर लोगों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

लातेहार में इन पंचायत प्रतिनिधियों का होगा चुनाव

लातेहार जिले में 15 जिला परिषद सदस्य, 10 प्रखंड प्रमुख, 142 पंचायत समिति सदस्य, 115 मुखिया एवं 1396 वार्ड सदस्य के लिए चुनाव कराया जायेगा. मतदाताओं की बात करें, तो पूरे जिले में चार लाख 90 हजार 251 मतदाता हैं. जिसमें दो लाख 50 हजार 830 पुरुष और दो लाख 39 हजार 421 महिला मतदाता हैं.

पद : संख्या
जिला परिषद सदस्य : 15
प्रखंड प्रमुख : 10
पंचायत समिति सदस्य : 142
मुखिया : 115
वार्ड सदस्य : 1396

राज्य में मतदाताओं की स्थिति
पुरुष मतदाता : 2,50,830
महिला मतदाता : 2,39,421
कुल मतदाता : 4, 90,251

प्रखंडवार विभिन्न पदों की स्थिति

प्रखंडवार विभिन्न पदों की बात करें, तो लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में जिला परिषद के लिए 2, मुखिया के लिए 15, पंचायत समिति सदस्य के लिए 19 और वार्ड सदस्य के 191 पद हैं. इसी प्रकार गारू प्रखंड में जिला परिषद के लिए एक, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के 6-6 तथा वार्ड सदस्य के लिए 42. महुआडांड़ में जिला परिषद के लिए एक, मुखिया के लिए 14, पंसस के लिए 15 और वार्ड सदस्य के लिए 148. नव सृजित प्रखंड सरयू में जिला परिषद के लिए एक, मुखिया और पंसस के 3-3, वार्ड सदस्य के लिए 24.

Also Read: 4 चरणों में संपन्न होगा झारखंड का पंचायत चुनाव, जानें कब हो सकती है इसकी घोषणा

इन प्रखंडों में होगा चुनाव

इसी तरह से मनिका प्रखंड में जिला परिषद के लिए 2, मुखिया के लिए 15, पंसस के लिए 18 और वार्ड सदस्य के लिए 175. लातेहार प्रखंड में जिला परिषद के लिए 2, मुखिया के लिए 18, पंसस के लिए 23 और वार्ड सदस्य के लिए 236. हेरहंज प्रखंड में जिला परिषद के एक, मुखिया के 5, पंसस के 7 और वार्ड सदस्य के 70. बारियातू प्रखंड में मुखिया के लिए 9, जिप के लिए एक, पंसस के 12 और वार्ड सदस्य के लिए 120. बालूमाथ प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, मुखिया के लिए 13, पंसस के 18 और वार्ड सदस्य के लिए 178 तथा चंदवा प्रखंड में जिला परिषद के लिए 2, मुखिया के लिए 17, पंसस के लिए 21 और वार्ड सदस्य के लिए 112 पद सृजित है.

लातेहार के इन प्रखंडों की स्थिति

प्रखंडवार विभिन्न पदों की बात करें, तो लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में जिला परिषद के लिए 2, मुखिया के लिए 15, पंचायत समिति सदस्य के लिए 19 और वार्ड सदस्य के 191 पद हैं. इसी प्रकार गारू प्रखंड में जिला परिषद के लिए एक, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के 6-6 तथा वार्ड सदस्य के लिए 42. महुआडांड़ में जिला परिषद के लिए एक, मुखिया के लिए 14, पंसस के लिए 15 और वार्ड सदस्य के लिए 148. नव सृजित प्रखंड सरयू में जिला परिषद के लिए एक, मुखिया और पंसस के 3-3, वार्ड सदस्य के लिए 24.

लातेहार प्रखंड के इन पदों पर होगा चुनाव

प्रखंड : जिला परिषद : मुखिया : पंचायत समिति सदस्य : वार्ड सदस्य
मनिका : 02 : 15 : 18 : 175
लातेहार : 02 : 18 : 23 : 236
हेरहंज : 01 : 05 : 07 : 70
बारियातू : 01 : 09 : 12 : 120
बालूमाथ : 02 : 13 : 18 : 178
चंदवा : 02 : 17 : 21 : 112
बरवाडीह : 02 : 15 : 19 : 191
गारू : 01 : 06 : 06 : 42
महुआडांड़ : 01 : 14 : 15 : 148
सरयू : 01 : 03 : 03 : 24
कुल : 15 : 115 : 142 : 1396

Also Read: झारखंड में मची सियासी हलचल के बीच ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पंचायत चुनाव को लेकर कही ये अहम बात

रिपोर्ट : चंद्रप्रकाश सिंह, लातेहार.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें