चंदवा. ग्रीन फील्ड एकेडमी परिसर में गुरुवार को इन्वेस्टिचर (अलंकरण) समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करना था. निदेशक अरविंद कुमार सिंह, आनंदी सोरेन, सह निदेशक अनुराधा सिंह, प्राचार्या अन्नाकुट्टी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे. दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत हुई और नवनिर्वाचित छात्र परिषद को बैज व सैश प्रदान किये गये. मोहित राज को हेड बॉय, निशांत शाहिन को हेड गर्ल, अंकित को असिस्टेंट हेड बॉय तथा रीना कुमारी को असिस्टेंट हेड गर्ल नियुक्त किया गया. इसके अलावा हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन और क्लास मॉनिटर्स का चयन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गयी. प्राचार्या अन्नाकुट्टी ने सभी पदधारियों को शपथ दिलायी और अनुशासन, ईमानदारी व समर्पण के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान को सुचारू रूप से संचालित करने में नेतृत्व की अहम भूमिका होती है. समारोह में उत्साह और गरिमा का वातावरण रहा.
ग्रीनफील्ड एकेडमी में इन्वेस्टिचर समारोह संपन्न, हाउस कैप्टन को दी गयी जिम्मेवारी
ग्रीनफील्ड एकेडमी में इन्वेस्टिचर समारोह संपन्न, हाउस कैप्टन को दी गयी जिम्मेवारी
