बारियातू. प्रखंड मुख्यालय से 45 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को महाकुंभ में स्नान के लिए रवाना हुआ. जत्था का नेतृत्व बीरेंद्र पासवान कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यात्रा के पूर्व सभी लोगों ने स्थानीय बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना की. जत्था में उषा देवी, सुमित पासवान, खुशबू देवी, संतोष पासवान, दीपक कुमार, बसंत पासवान, पिंटू सिंह, सतन सिंह, चुल्हन महतो, राजेश्वर सिंह, अंशुमान सिंह, तारा चौधरी, भीम सिंह, अंकित पासवान समेत कुल 45 श्रद्धालु शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
