चंदवा. झारखंड अधिविध परिषद द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल गुरुवार को जारी कर दिया गया है. इस वर्ष भी प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल सासंग का दबदबा कायम रहा है. यहां के विद्यार्थियों ने पूरे प्रखंड में बेहतर प्रदर्शन कर जिला में प्रखंड का नाम रौशन किया है. यहां की छात्रा तराना परवीन 96.20 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी है. इतना ही नहीं तराना जिला टॉप टेन में तीसरे स्थान पर है. पिता मो. नसीम अंसारी व मां रूआना बेगम बेटी की इस सफलता पर हर्षित है. इसके अलावा उत्क्रमित हाई स्कूल लाधुप की छात्रा सोनाक्षी बागेश्वरी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. उसे जिला टॉप टेन में छठवां स्थान मिला है. पिता बिनोद कुमार व माता विमला देवी काफी खुश है. इसके अलावे प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल सासंग की छात्रा प्रिया कुमारी पिता आनंद कुमार गुप्ता 92.40 प्रतिशत अंक मिले है. संभवत: प्रिया प्रखंड की तीसरी टॉपर है. तीनों बेटियों ने अपने प्रदर्शन से प्रखंड का नाम रोशन किया है. जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय व ख्रीस्त राजा उच्च विद्वाय का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय की छात्रा करिश्मा कुमारी पिता चंद्र किशोर प्रजापति ने 91.80 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी है. ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के दीप कुमार दास 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने है. प्लस टू हाई स्कूल के सतीश कुमार ने 83.20 प्रतिशत अंक, बालिका उच्च विद्यालय के अलीफा निषाद ने 89.60 व श्रीश्री मां उग्रतारा उच्च विद्यालय नगर की रोशनी कुमारी ने 83 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया है.
प्रखंड में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉपर तराना जिला टॉप टेन में तीसरे स्थान पर, सेकेंड टॉपर सोनाक्षी भी छठवें स्थान पर
प्रखंड में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉपर तराना जिला टॉप टेन में तीसरे स्थान पर, सेकेंड टॉपर सोनाक्षी भी छठवें स्थान पर
