सर्पदंश से बच्ची की मौत

सर्पदंश से बच्ची की मौत

महुआडांड़. दुरूप पंचायत के हरतुवा गांव के बरटोली में आठ वर्षीय बच्ची श्रुति कुमारी पिता दिलीप लोहरा की सर्पदंश से मौत हो गयी. बुधवार को करमा पर्व को लेकर सभी लोग घर से बाहर थे. बच्ची अपने घर पर अकेली थी. इसी बीच गोहाल में बंद मवेशियो को खोलने गयी थी. इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया. शाम को परिजन घर लौटे तो देखा की श्रुति उल्टी कर रही थी. आनन-फानन में परिजन उसे झाड़-फूंक कराने ले गये. लेकिन लगातार उसकी हालत बिगड़ती गयी. इसके बाद गुरुवार की सुबह परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लेकर जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी. स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसपी से न्याय की गुहार लगायी

लातेहार. जिले के मनिका थाना कांड संख्या 88-2025 के एक दर्जन से अधिक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छतवाकरम निवासी रीता देवी पति मुरेश राम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. रीता देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि उनका देवर मंटू राम गत 25 अगस्त को सामान लेने पास के दुकान गये थे. तभी विनोद पासवान, सुरेंद्र पासवान, श्यामसुंदर पासवान, नंदकिशोर पासवान, कारू पासवान, संजय पासवान, विकास पासवान, अनीता देवी, पूनम देवी, बेबी देवी, आशा देवी, सोनी देवी व रंजीत कुमार ने डायन-बिसाही को लेकर उसके साथ मारपीट की. रीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >