नाली सफाई को लेकर सफाई दल का गठन
नाली सफाई को लेकर सफाई दल का गठन
लातेहार. नगर पंचायत में शनिवार को आगामी मॉनसून को लेकर नाली सफाई करने को लेकर विशेष सफाई दल का गठन किया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन व कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने सफाई कर्मियों को हरी झंडी दिखा कर विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया. नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाना नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है और इसमें सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है. नगर पंचायत के सफाई कर्मी भी हमारे ही परिवार के अंग हैं. कार्यपालक पदाधिकारी श्री रंजन ने कहा कि सफाई दल का कार्य विभिन्न वार्डों के अंतर्गत नाली की सफाई करना है ताकि जल जमाव से निजात पाया जा सके. नाली सफाई को नगर पंचायत के द्वारा एक अभियान के तहत लिया है. अगले एक महीने में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत संपूर्ण नालियों का सफाई करना है. मौके पर नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता संदीप कुमार, अमित कुमार, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, जयराम कपूर, संयुक्ता कुंवर, विमला देवी और आशा देवी उपस्थित थी. रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बरवाडीह. छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश गहराता जा रहा है. शुक्रवार को स्टेशन विस्थापन संघर्ष समिति ने स्टेशन प्रबंधक राम आशीष महतो को रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड और डीआरएम धनबाद के नाम ज्ञापन सौंपा. समिति की अध्यक्ष बेरोनिका कुजूर ने स्पष्ट किया कि यदि विस्थापन का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो 13 मई को स्टेशन परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि स्टेशन हटने से क्षेत्र की हजारों की आबादी का संपर्क टूट जायेगा और व्यापार व आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. मौके पर उमेश चंद्रवंशी, देवनाथ सिंह, विजय प्रसाद, संजय सिन्हाए मनदीप सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. समिति ने चेतावनी दी है कि रेलवे प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा.