सूचना पट्ट नहीं लगाने वाले डीलरों पर होगा एफआइआर : डीएसओ

सूचना पट्ट नहीं लगाने वाले डीलरों पर होगा एफआइआर : डीएसओ

हेरहंज ़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम सोमवार को हेरहंज पहुंचे. प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शिवनंदन मुंडा ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में जविप्र दुकानदारों के साथ बैठक की गयी. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी डीलर द्वारा गलत राशन कार्ड से अनाज का वितरण किया जाता है तो उससे सौ रुपये प्रति किलो की दर से वसूली की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि ई-पॉश मशीन की पूरी जिम्मेवारी डीलरों की होगी. इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी या भौतिक क्षति की भरपाई उन्हें स्वयं करनी होगी. उन्होंने निर्देश दिया कि हर डीलर अपनी दुकान पर सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें. निरीक्षण के दौरान सूचना पट्ट नहीं मिलने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की जायेगी. बैठक में वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और समय पर करने पर जोर दिया गया. इस दौरान उन्होंने खाद्य गोदाम का भी निरीक्षण किया. मौके पर ओम प्रकाश जायसवाल, दिलीप प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद समेत अन्य जविप्र दुकानदार मौजूद थे. फुटबॉल टूर्नामेंट आज से

गारू. प्रखंड के कोटाम में झारखंड के पहले वन मंत्री स्व यमुना सिंह की पुण्यतिथि पर पांच दिवसीय केशरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को किया जायेगा. यह जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव ने दी. उन्होंने बताया कि केशरा चंडी टूर्नामेंट नौ सितंबर से शुरू होगा. टूर्नामेंट का उद्घाटन चतरा सांसद कालीचरण सिंह, स्व यमुना सिंह की पुत्री व भाजपा नेत्री मंजू सिंह तथा मुखिया छोटनी देवी द्वारा किया जायेगा. टूर्नामेंट के विजेता, उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >