बाजकुम की टीम बनी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

बाजकुम की टीम बनी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

लातेहार. रेलवे स्टेशन स्थित डुरूआ स्कूल के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बाजकुम और भगनटोला टीम के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनो टीमें बराबरी पर रही. पेनल्टी शूटआउट में बाजकुम की टीम ने भगनटोला को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय और मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी, ट्रॉफी और जर्सी देकर पुरस्कृत किया. अमित पांडेय ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि समाज को जोड़ने और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा भरने का भी सशक्त माध्यम है. वहीं, सुभाष सिंह ने कहा कि खेल में हार-जीत तो होती रहती है, खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. धनकारा पंचायत समिति सदस्य ऊषा देवी ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष उत्तम विकास, कोषाध्यक्ष राजू कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी मौजूद थे. सुरेश गंझू के परिजनों से मिले झामुमो नेता, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

चंदवा़ झामुमो के वरिष्ठ नेता जुनैद अनवर रविवार को दिवंगत झामुमो किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंझू के कईलाखांड़ स्थित पैतृक गांव पहुंचे. शोकाकुल परिजनों से मिल उन्हें ढांढ़स बंधाया. जुनैद अनवर ने घटना के प्रति शोक व्यक्त किया. कहा कि झामुमो ने सुरेश गंझू के रूप में एक कद्दावर नेता खो दिया है. वे मृदुभाषी व्यक्ति थे. उनके निधन से संगठन व समाज को भी भारी क्षति हूई है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे हमेशा संगठन व गांव वालों के लिए खड़े रहते थे. मौके पर एस रजा, धन्नू खान, मो एकराम, मंसूर अंसारी, मो मोनाजिर, अख्तर अंसारी, हेरहंज प्रखंड संगठन सचिव मो सलमान अंसारी, धनराज यादव, हेरहंज अल्पसंख्यक सचिव आशिक अंसारी, मो मतीम, मो साजिद, मो शमीम, चांद खान, अहमद अली, सद्दाम खान समेत ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >