सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

बारियातू ़ हेरहंज प्रखंड से लाटू-फुलसू होते बारियातू तक बन रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेजी से जारी है. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक रोड के समीप हो रहे पीसीसी निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी पुराने कचरे व मलबे पर ही ढलाई कार्य कर रही है. निर्माण कार्य में मिट्टी युक्त बालू व लोकल ब्रांड के कम मात्रा में सीमेंट का इस्तेमाल कर लापरवाही बरती जा रही है. साल्वे मुखिया राजीव भगत, सदर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव, झुलन प्रसाद भगत, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार, केशव प्रसाद, राजेश प्रसाद, सुमित कुमार, कौशल सिन्हा, सागर कुमार, राकेश प्रसाद, अमन कुमार, मिथिलेश प्रसाद समेत अन्य ग्रामीण गुरुवार को एकजुट हुए और जमकर विरोध किया. लोगों ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं. ब्लॉक रोड से आदर्श मध्य विद्यालय, बीआरसी कार्यालय, प्रखंड व अंचल कार्यालय, पशु चिकित्सा कार्यालय समेत अन्य सरकारी दफ्तर व निजी स्कूल के अलावे हेरहंज प्रखंड मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग है. खास बात यह है कि इसी रास्ते से प्रतिदिन बीडीओ, सीओ समेत अन्य कर्मियों का आना-जाना होता है, बावजूद इसके संवेदक खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहा है. अनियमितता की मौखिक शिकायत प्रखंड प्रशासन से की गयी, पर अब तक जांच नहीं हुआ है. ना ही निर्माण की गुणवत्ता में सुधार किया गया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से निर्माण कार्य की जांच कर पीसीसी पथ को उखड़वाकर पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >