सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. जिले के मनिका प्रखंड के मटलौंग गांव निवासी नंदकेश लोहरा ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि बरसात के दिनों में उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे उनके परिवार को रहने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को अग्रसारित कर नियम के अनुसार करवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से 24 आवेदन प्राप्त हुए जो भवन निर्माण के भुगतान के संबंध में, विगत एक वर्ष से बंद पड़े सिटी लाइब्रेरी खोलने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में, चौकीदारी नियुक्ति की सूची के संबंध में, अबुआ आवास का अग्रिम राशि वापस करने में असमर्थ रहने के संबंध में, भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण से संबधित जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >