लातेहार में प्रशासन सक्रिय, दुर्गा पूजा पर नो पार्किंग उल्लंघन पर कार्रवाई

लातेहार में प्रशासन सक्रिय, दुर्गा पूजा पर नो पार्किंग उल्लंघन पर कार्रवाई

लातेहार ़ प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा नवरात्र को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में मुख्य रूप से एसडीएम अजय कुमार रजक, डीटीओ उमेश मंडल व एसडीपीओ अरविंद कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे. रविवार की देर रात जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग स्थित प्रखंड परिसर से लेकर बाइपास चारमुहान तथा नवरंग चौक से स्टेशन के प्रवेश मार्ग तक सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाने का निर्देश दिया. वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करने वाले आठ चालकों का चालान काटा गया. वहीं, आठ वाहन मालिकों पर कुल 17 हजार दो सौ रुपये का अर्थ दंड लगाया गया. मौके पर एसडीएम श्री रजक ने कहा कि पूर्व में सड़क के किनारे नो पार्किंग संबंधित सूचना के लिए प्रचार-प्रसार किया गया था. सड़क किनारे पोस्टर भी लगाये गये हैं. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. पूजा के दौरान सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर लगातार अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने दुकानदारों और वाहन संचालकों से अपील करते हुए कहा है कि पूजा के दौरान सड़क के आसपास ठेला, खोमचा आदि नहीं लगायें. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने सप्तमी, अष्टमी नवमी व विजयादशमी को देखते हुए यातायात का रूट डायवर्ट किया है, ताकि मुख्य मार्ग पर भीड़ नहीं हो. उन्होंने कहा कि सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >