बेतला. बरवाडीह प्रखंड में अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. केचकी पंचायत की निवासी लाखो देवी को वर्ष 2016-17 में ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ मिल चुका था. इसके बावजूद पंचायत स्तर पर मिलीभगत कर अभिलेख सत्यापन और जियोटैंगिंग की गई तथा नया आईडी (2595919) बनाकर उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिला दिया गया. योजना की स्वीकृति के बाद लाभुक के खाते में दो किस्तों में कुल ₹80,000 का अवैध भुगतान भी कर दिया गया. बीडीओ ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए जिम्मेदारों पर जुर्माना लगाया है. इसमें मुखिया बुद्धेश्वर सिंह पर ₹30,000, तत्कालीन पंचायत सचिव सत्येन्द्र प्रसाद सिंह पर ₹30,000 और आवास मित्र उमेश कुमार यादव पर ₹20,000 का जुर्माना तय किया गया है. सभी को तीन दिनों के भीतर राशि प्रखंड नजारत में जमा करने का निर्देश दिया गया है.
केचकी मुखिया, तत्कालीन पंचायत सचिव और आवास मित्र पर 80 हजार वसूली का नोटिस
केचकी मुखिया, तत्कालीन पंचायत सचिव और आवास मित्र पर 80 हजार वसूली का नोटिस
