मानव जीवन परोपकार के लिए है : फादर खाखा

महुआडांड़ (लातेहार) : शहर के बड़े गिरजाघर में परम प्रसाद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. मौके पर 146 बच्चियों को परम प्रसाद ग्रहण कराया गया. इससे पहले इन बच्चियों को परम प्रसाद ग्रहण करने का एक सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया गया. फादर जॉन खाखा ने मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराया. इससे पहले मसीही समुदाय द्वारा स्वागत […]

महुआडांड़ (लातेहार) : शहर के बड़े गिरजाघर में परम प्रसाद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. मौके पर 146 बच्चियों को परम प्रसाद ग्रहण कराया गया. इससे पहले इन बच्चियों को परम प्रसाद ग्रहण करने का एक सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया गया.

फादर जॉन खाखा ने मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराया. इससे पहले मसीही समुदाय द्वारा स्वागत गीत गाया गया और फादर को वेदी तक लाया गया. इसके बाद मिस्सा पूजा एवं प्रार्थना की गयी. मौके पर फादर खाखा ने कहा कि मानव जीवन परोपकार के लिए हुआ है. हमें सदैव दूसरों की सेवा के लिए आगे रहना चाहिए.

उन्होंने विश्व शांति की कामना करते हुए कहा कि प्रभु यीशु सभी को समान नजर से देखते हैं और अपने आशीष बरसाते हैं. मौके पर बच्चियों के माता पिता व आसपास के सैकड़ों मसीह समुदाय के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >