सूखने के कगार पर औरंगा नदी

लातेहार : शहर की लाइफ लाइन मानी जानेवाली औरंगा नदी सूखने के कगार पर है. प्रचंड गरमी के कारण नदी में नहीं के बराबर पानी है. नदी सूखने से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उनका कहना है कि वे पीने के लिए नदी का पानी […]

लातेहार : शहर की लाइफ लाइन मानी जानेवाली औरंगा नदी सूखने के कगार पर है. प्रचंड गरमी के कारण नदी में नहीं के बराबर पानी है. नदी सूखने से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

उनका कहना है कि वे पीने के लिए नदी का पानी ही इस्तेमाल करते थे, लेकिन नदी सूख जाने के कारण चुआंड़ी खोद कर पानी निकालना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर नदी के सूखने से बेजुबान मवेशियों पर भी आफत आ गयी है. मवेशी पानी के लिए औरंगा नदी पर ही निर्भर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >