लातेहार : मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 वें दिन भी जारी रहा. सोमवार को हड़ताली कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए नगर उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू लाल ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगें जायज है.
सरकार को इस पर पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इनकी मांगे नहीं मानती है, तो नगर पंचायत के वार्ड सदस्य इनके समर्थन में आंदोलन करेंगे. गरीब महिला कल्याण समिति के सदस्यों ने भी मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज बताया. सरकार से इसे पूरा करने की मांग की.
मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश राम, मनोज कुमार, मंजु कुमार, विकास कुमार, शीतल उरांव, मेराजुल हक, आलोक पासवान, शशिभूषण राजे, दिनेश प्रजापति, सुरेश उरांव, बरकत आलम, नमिता कुमारी, उषा जायसवाल, तरसीला टोप्पो, संगीता बागे आदि उपस्थित थे.
