सर्च ऑपरेशन के दौरान भी विस्फोट

– पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान – दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चली – पुलिस का छापामारी अभियान जारी – मेटल डिटेक्टर से सड़क की जांच मनिका : मनिका थाना क्षेत्र के हुरहुरी जंगल के बीच एनएच-75 पर सोमवार को अपराह्न् तकरीबन दो बजे विस्फोट करने के बाद भाकपा माओवादियों ने पुन: रात में […]

– पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान

– दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चली

– पुलिस का छापामारी अभियान जारी

– मेटल डिटेक्टर से सड़क की जांच

मनिका : मनिका थाना क्षेत्र के हुरहुरी जंगल के बीच एनएच-75 पर सोमवार को अपराह्न् तकरीबन दो बजे विस्फोट करने के बाद भाकपा माओवादियों ने पुन: रात में तकरीबन नौ बजे दूसरा बारूदी सुरंग विस्फोट किया. इस विस्फोट के बाद पुलिस ने हुरहुरी पहाड़ी समेत आसपास के जंगलों में सघन छापामारी अभियान चलाया.

दूसरा विस्फोट उस वक्त किया गया जब पुलिस वहां सर्च ऑपरेशन चला रही थी. लेकिन जवान पीछे नहीं हटे व मोरचे पर डटे रह़े दोनों ओर से लगभग एक सौ राउंड गोली चली. ज्ञात हो कि पहले विस्फोट के कुछ समय पहले बरवाडीह डीएसपी अनूप कुमार बड़ाइक को छोड़ने मनिका थाना प्रभारी के साथ पुलिस के जवान जा रहे थे.

इसी क्रम में नक्सलियों ने विस्फोट किया. लेकिन पुलिस की जीप इस विस्फोट की चपेट में आने से बाल-बाल बची. दूसरे विस्फोट के बाद सड़क पर लगभग चार फीट बड़ा गड्ढा हो गया.

घटनास्थल का मुआयना किया: सोमवार को विस्फोट की घटना के बाद पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी आरके धान, पलामू पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह समेत सीआरपीएफ के जवानों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था. मंगलवार को एनएच-75 पर सघन छापामारी अभियान चलाया गया. मेटल डिटेक्टर से सड़क की जांच की गयी.

छापामारी अभियान चला : मंगलवार को अभियान एएसपी मनीष भारती के नेतृत्व में जवानों ने हुरहुरी पहाड़ व जंगलों में छापामारी अभियान चलाया. हालांकि छापामारी के दौरान पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. जवान लगातार अभियान में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >