बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे हैं कई टेंपो

लातेहार : जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों में चलनेवाले अधिसंख्य टेंपो का बीमा नहीं है. इस कारण सवारी जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को विवश हैं. बीमा रहने से दुर्घटना की स्थिति चालक व यात्रियों को कई प्रकार की रियायत एवं मुआवजे की व्यवस्था है. पिछले पांच वर्ष में टेंपो की संख्या में […]

लातेहार : जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों में चलनेवाले अधिसंख्य टेंपो का बीमा नहीं है. इस कारण सवारी जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को विवश हैं.

बीमा रहने से दुर्घटना की स्थिति चालक व यात्रियों को कई प्रकार की रियायत एवं मुआवजे की व्यवस्था है. पिछले पांच वर्ष में टेंपो की संख्या में लगभग 10 गुणा वृद्धि हुई है. खास कर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आने वाले टेंपो की संख्या में खासा इजाफा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो के अधिसंख्य चालक नाबालिग हैं. जो यातायात नियमों की अनदेखी कर टेंपो चलाते हैं.

जब जहां मर्जी हो जाती है, अपने टेंपो खड़ी कर देते हैं. उन्हें इस बात का जरा भी ख्याल नहीं रहता है कि उनके पीछे भी कोई वाहन है. अधिसंख्य दुर्घटनाएं नाबालिग टेंपो चालकों के कारण ही होती है. ऐसे में अगर टेंपो का बीमा एवं चालक का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हो तो न सिर्फ चालक वरन यात्रा करने वाले लोगों को भी जोखिम हो सकता है.

गत दिन जिला परिवहन पदाधिकारी एसएन देव एवं पुलिस अधीक्षक डा माइकल राज एस के निर्देश पर थाना प्रभारी विरेंद्र राम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला कर ऐसे टेंपो को जब्त किया था. उसके बाद से टेंपो चालकों में वाहन के कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि रखने की जुगत दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >