हत्या के प्रयास का आरोप

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओल्हेपाठ ग्राम निवासी जयराम उरांव ने थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी मनिता देवी एवं उसके प्रेमी अजय उरांव पर गला रेत कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि रविवार की रात अजय उरांव के साथ तीन अन्य लोग घर पर आये […]

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओल्हेपाठ ग्राम निवासी जयराम उरांव ने थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी मनिता देवी एवं उसके प्रेमी अजय उरांव पर गला रेत कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है.

आवेदन में कहा है कि रविवार की रात अजय उरांव के साथ तीन अन्य लोग घर पर आये व दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खोलते ही उनलोगों ने कनपटी में पिस्तौल सटा कर गोली चलायी. लेकिन गोली मिसफायर हो गयी.

इसके बाद उन लोगों चाकू से गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया. मेरे चिल्लाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे, यह देख अपराधी भाग खड़े हुए. जयराम उरांव ने आवेदन में अपनी पत्नी मनिता देवी व अजय उरांव के बीच अवैध संबंध होने की भी बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >