– शशिशेखर/सुमित –
137 एकड़ भूमि पर कोलियरी विस्तारीकरण (फेज टू) का शुभारंभ
चंदवा (लातेहार) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां कोलियरी परिसर में जेएसएमडीसी द्वारा संचालित सिकनी कोल प्रोजेक्ट विस्तारीकरण (फेज टू) का शुभारंभ किया. मौके पर कहा : सरकार की प्राथमिकता है बेरोजगारी दूर करना और पलायन रोकना. हम कथनी नहीं, करने में विश्वास करते हैं.
सभी के सहयोग से सिकनी कोलियरी खुली है. यह उन सभी लोगों के लिए उपहार है, जो इससे जुड़े हैं. जनता कोलियरी के संचालन में योगदान दे व लाभ उठाये. हम राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. टेट उत्तीर्ण शिक्षकों की बहाली, पारा शिक्षकों की मांग समेत कई कार्य किये जाने हैं. इससे पहले अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की.
गार्ड ऑफ ऑनर
कार्यक्रम से पहले सीएम को हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उनके साथ जेएसएमडीसी अध्यक्ष विदेश सिंह, कृषि मंत्री योगेंद्र साव, आइजी आरके मल्लिक, खान सचिव डीके तिवारी मौजूद थे. सीएम श्री सोरेन की अगवानी विधायक बैजनाथ राम, हरेकृष्ण सिंह व जिप अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने की.
