सरयू मवि पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, बच्चों की समस्याएं सुनीं
लातेहार : सरयू स्थित सीआरपीएफ के अस्थायी हेलीपैड पर उतरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सरयू मध्य विद्यालय परिसर पहुंचे. यहां उन्होंने बच्चों से उनका हालचाल पूछा. उनकी समस्याएं पूछी.
विद्यालय के एक छात्र से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा, उस छात्र ने बताया कि मनमोहन सिंह, इस पर श्री शिंदे प्रसन्न हुए. इस दौरान उन्होंने देखा कि उस छात्र के पैर में न तो जूता है व न ही चप्पल.
उन्होंने तत्काल विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जूता उपलब्ध कराने के लिए एक लाख रुपये दिये. विद्यार्थियों ताली बजा कर उनका स्वागत किया. इससे पहले विद्यालय की छात्राओं ने श्री शिंदे का तिलक लगाया व माला पहना कर स्वागत किया.
