कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़

कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मनिका : कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं. उनकी मेहनत से ही दल को विजय प्राप्त होती है. यह बातें डालटनगंज विधायक केएन त्रिपाठी ने कही. वह कांग्रेस के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता सांसद […]

कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

मनिका : कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं. उनकी मेहनत से ही दल को विजय प्राप्त होती है. यह बातें डालटनगंज विधायक केएन त्रिपाठी ने कही. वह कांग्रेस के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि जनता सांसद विधायक को चुन कर अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य देश में भेजती है, लेकिन आज चतरा क्षेत्र के सांसद विधायक ने क्षेत्र की जनता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राजू ने की.

उन्होंने कहा कि सरकार बालू घाट के चालान का रेट तय कर नीलामी की प्रक्रिया करे. वहीं श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज 47 हजार में बनने वाली इंदिरा आवास में 300 रुपये ट्रैक्टर की दर से बालू की ढुलाई हो रही है. अगर बाहरी कंपनी बालू घाट लेती है, तो दो हजार रुपये में एक ट्रैक्टर बालू मिलेगा, तब इंदिरा आवास कहां से बनेगा.

विशिष्ट अतिथि प्रमोद प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश राज्य हित की बात करती है. लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लाती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर है. मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, अनुपम मिश्र, प्रमुख महेश सिंह, पप्पू पासवान, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, पंकज तिवारी, रमेश पासवान, कामेश्वर पासवान, महेंद्र ठाकुर, लोचन यादव, गंगेश्वर यादव, पवन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

कई ने थामा कांग्रेस का दामन : सम्मेलन में मनिका प्रमुख महेश सिंह के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. विधायक श्री त्रिपाठी ने सबों का माला पहना कर स्वागत किया. सदस्यता लेनेवालों में शिवराज भुइयां, महेंद्र यादव, संजय यादव, तकदीर भुइयां, गणोश भुइयां, उमेश राम, लालदेव राम, किस्मतिया देवी, संगीता देवी, कालो देवी सहित कई लोगों के नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >