खेतों के लिए लाभकारी नहीं रहा बड़का आहर

हैदरनगर : बरडंडा पंचायत के पांती/इमलियाटीकर गांव के सविना पर स्थित बड़का आहर से तेंदुआ, बरवाडीह, बरडंडा, डाली, सबनवा, इमलियाटीकर आदि गांव के किसानों की भूमि में विगत चार वर्ष से पानी मिलना बंद है. दीगर बात तो यह है कि उत्तर छोर कासीसोत पहाड़ सह नदी से उतरनेवाली जल धारा सर्वप्रथम इसी आहर में […]

हैदरनगर : बरडंडा पंचायत के पांती/इमलियाटीकर गांव के सविना पर स्थित बड़का आहर से तेंदुआ, बरवाडीह, बरडंडा, डाली, सबनवा, इमलियाटीकर आदि गांव के किसानों की भूमि में विगत चार वर्ष से पानी मिलना बंद है.

दीगर बात तो यह है कि उत्तर छोर कासीसोत पहाड़ सह नदी से उतरनेवाली जल धारा सर्वप्रथम इसी आहर में आती है. इसके बाद ही अन्य आहरों तक पानी मिलना संभव है. किंतु बड़का आहर की सफाई से लेकर जल निकासी प्रभावित है. साथ ही इसके ह्यूम पाइप नहीं बदले जाने से बेरोकटोक पानी बरबाद हो रहा है. सैकड़ों एकड़ भूमि में पानी मिलना दुर्लभ होता है.

उक्त गांवों के मनोज कुमार सिंह, उदय सिंह, रामविजय सिंह, रामकृपा सिंह, बालजीत, प्रबल, निरंजन सहित कई किसानों ने जीर्णोद्धार के लिए हैदरनगर बीडीओ से गुहार लगायी. फलाफल शून्य रहा. किसानों ने कहा कि पानी के अभाव में धान और गेहूं की पैदवार आवर्ती वर्षो से क्षीण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >