पांच युवक हिरासत में
चंदवा : शहर से सटे सरोजनगर (अलौदिया) स्थित श्री राम जानकी दरबार में शनिवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर भगवान श्री राम, मां जानकी व संकट मोचन के आभूषण की चोरी कर ली. चांदी की छतरी, सोने का चेन व नथुनी तथा चांदी का पायल चोरों के हाथ लगे. मंदिर के संचालक शशि कांत गिनोडिया बताते हैं कि वर्ष 2006 में इस मंदिर की स्थापना की गयी थी.
चोरी गये आभूषण का मूल्य करीब 25 हजार रुपये आंका जा रहा है. रविवार की सुबह मंदिर की महिला पुजारी समेत आस–पास के लोगों ने जब ताला टूटा देखा. इसकी सूचना थानेदार रविकांत प्रसाद को दी गयी.
थानेदार श्री प्रसाद के नेतृत्व में अनि राजेंद्र प्रसाद टुडू, सअनि करूणा सिंह, मिथिलेश सिंह व जवान घटना स्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. दो टूटा ताला व लोहे का छोटा रॉड घटना स्थल से पुलिस ने बरामद किया है.
उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चार –पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. नागरिकों समेत श्रद्धालुओं ने थानेदार श्री प्रसाद से गैंग उदभेदन की मांग की है. मंदिर के उत्तरी दरवाजे पर जूते के सोल का निशान है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
शीघ्र होगी गिरफ्तारी (थानेदार)
चंदवा : थानेदार रविकांत प्रसाद ने कहा कि धार्मिक स्थल में चोरी की घटना शर्मनाक है. गैंग का शीघ्र उदभेदन होगा. थानेदार श्री प्रसाद ने संयमित रह कर पुलिस को गोपनीय सहयोग करने का आह्वान नागरिकों से किया है.
