युवाओं से ही परिवर्तन संभव

शांतिदूत युवा साइकिल यात्रा लातेहार पहुंची लातेहार : उपायुक्त आराधना पटनायक ने कहा कि युवाओं ने कई बड़े परिवर्तन किये हैं. युवाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा एवं आसमां छूने की ललक होती है. उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान आवश्यक है. लोगों को शिक्षित होना […]

शांतिदूत युवा साइकिल यात्रा लातेहार पहुंची

लातेहार : उपायुक्त आराधना पटनायक ने कहा कि युवाओं ने कई बड़े परिवर्तन किये हैं. युवाओं में कुछ कर गुजरने का जज्बा एवं आसमां छूने की ललक होती है. उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान आवश्यक है. लोगों को शिक्षित होना आवश्यक है.

उपायुक्त प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शांतिदूत युवा साइकिल यात्रा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बीके शांति बहन, रजनी बहन, सरयू प्रसाद सिंह, राजमणि प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी डॉ राज ने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक मोड़ दिया जाये, तो युवा देश का भविष्य बदल सकते हैं और समाज को एक नयी दिशा दे सकते हैं. स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को जागृत करने की आवश्यकता है. अगर युवा जागरुक हो, तों उज्जवल भारत के निर्माण का सपना साकार हो सकता है.

मौके पर वीके शांति बहन ने बताया कि ब्रह्मकुमारी का युवा प्रभाग उज्जवल भारत के लिए शांतिदूत की युवा साइकिल यात्रा पूरे देश में सितबंर अक्तूबर माह में निकाली जा रही है. इसका समापन आठ नवंबर को हैदराबाद में किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आज युवाओं पर सभी की नजर है.

विश्व के आधार स्तंभ युवाओं द्वारा शांति, अमन का संदेश प्रसारित करने के लिए इस साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है. वीके नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि साइकिल यात्रा में शामिल यात्रियों के अदम्य साहस की हम प्रशंसा करते हैं. ये साइकिल से चल कर विश्व में शांति एवं अमन का पैगाम दे रहे हैं.

मंच का संचालन वीके ब्रजेश ने किया. मौके पर वीके चंद्रेश, गुलाब, अजय, संजय, शिव, कृष्णा, बिंदेश्वर, रमेश, प्रमोद, धनकेश्वर, श्रवण, गणोश,रमेश, महेश, मंगलेश्वर, उपेंद्र, विनोद, अजय, शिवम आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >