धूलकण से व्यवसायी परेशान

चंदवा : पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा शहर में एनएच-99 के किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाया गया है. लेकिन गड्ढे से निकली मिट्टी सड़क पर ही छोड़ दी गयी है. वाहनों के गुजरने से यह मिट्टी धूल बन कर उड़ रही है. इस धूलकण से लोगों का जीना दुश्वार […]

चंदवा : पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा शहर में एनएच-99 के किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाया गया है. लेकिन गड्ढे से निकली मिट्टी सड़क पर ही छोड़ दी गयी है. वाहनों के गुजरने से यह मिट्टी धूल बन कर उड़ रही है.

इस धूलकण से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. सबसे बुरी हालत सड़क किनारे के दुकानदारों की है. मिठाई, कपड़ा, किराना, बरतन, टेलरिंग, मेडिकल हॉल, हार्डवेयर की दुकानों में धूल की मोटी परत जम जा रही है. लोग बाजार में नाक पर रूमाल या कपड़ा ढंक कर आ-जा रहे हैं. धूल के कारण लोग मेन रोड जाने से भी कतराने लगे हैं. इस मामले में लोग झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से शिकायत की तैयारी में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >